Funny Video: दोस्त के बर्थडे को बाकी दोस्त लोग बहुत ही मजेदार तरीके से एंजॉय करते हैं। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। कभी-कभी तो दोस्त के बर्थडे में बाकी दोस्त मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो बहुत ही फनी होता है। दोस्त को भी इसकी उम्मीद नहीं होती है। बर्थडे पर अक्सर क्रीम और ब्रेड से तैयार हुआ केक लाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा केक खाया है। जो भगोने से तैयार हुआ हो और चाकू से काटने पर भी न कटे।
वीडियो देखकर आ जाएगा मजा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यह मजेदार केक सारे दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त के बर्थडे पर बनवाया। इसके बाद इसे लेकर बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंच गए। आप देख सकते हैं कि सारे दोस्त मिलकर बीच सड़क पर अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचते हैं। इस दौरान बीच सड़क पर ही टेबल लगाई जाती है और उस पर केक रखा जाता है। इसके बाद दोस्त को केक काटने के लिए कहा जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जिसका बर्थडे होता है, वह काफी खुश नजर आ रहा है। उसे लग रहा था कि उसके दोस्तों ने मिलकर बहुत ही ग्रैंड केक बनवाया है। इसके बाद वह चाकू से केक काटने की कोशिश करता है। हालांकि, केक कटता नहीं है। वह एक बार और ट्राय करता है। इस बार उसे माजरा समझ में आ जाता है। वह तुरंत ही केक हाथ से उठाकर देखता है। दरअसल, सारे दोस्तों ने मिलकर उसके साथ प्रैंक कर दिया था। उन्होंने भगोने को उल्टा करके हूबहू केक जैसा बना दिया था। वीडियो देखने में काफी फनी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
