Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो के साथ हम यह दावा भी कर रहे हैं कि वीडियो देखकर आप यकीनन अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे। अगर आप नहीं हंसे तो कहिएगा। वीडियो एक छोटे बच्चे से जुड़ा है, जो झूले पर बैठकर झूला झूल रहा है। इस दौरान उसके साथ जो फनी चीजें होती हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जोर-जोर से हंसने लगे हैं।
पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
वीडियो की शुरुआत बच्चे के झूला झूलने से होती है। आप देख सकते हैं कि एक बच्चा किसी पेड़ पर डाले गए रस्सी के झूले पर बैठा है। इसके बाद उस बच्चे को न जाने क्या सूझता है कि वह खड़े होकर झूले को घुमाने लगता है। इसके बाद वह वापस झूले पर बैठ जाता है और अपने दोनों पैर ऊपर कर लेता है। अब शुरू होता है बच्चे का गोल-गोल घूमना। वह खूब जोर-जोर से गोल-गोल घूमता है। इसके बाद झूले से उतरने की कोशिश करता है। जैसे ही बच्चा झूले से नीचे जमीन पर उतरता है, उस दौरान बहुत ही मजेदार चीज होती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि नीचे पैर रखते ही बच्चा धड़ाम से जमीन पर गिरता है। दरअसल, गोल-गोल घूमने के कारण बच्चे को चक्कर आने लगता है। पहली बार गिरने के बाद बच्चा फिर से उठता है और फिर से गिरता है। यहां तक तो सब सही था, लेकिन तीसरी बार बच्चा सड़क के किनारे लगी घास पर जिस तरह गिरता है, वह देखने में बेहद ही फनी है। बच्चे को बार-बार फनी अंदाज में गिरता देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है। वीडियो को _digital.ayush_210 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, 'सस्ता नशा'
