वायरल न्यूज़

Funny Video: 12 बच्चों की ख्वाहिश रखता है 7 बच्चों का बाप, बीवी के रिएक्शन ने उड़ाए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 7, 2023, 06:12 PM IST

Funny Video: एक न्यूज रिपोर्टर जनसंख्या के मुद्दे पर लोगों की राय जानना चाहता था। इसके लिए वह एक जगह खड़े होकर लोगों का बाइट ले रहा था। इसी दौरान बाइक से एक पति और पत्नी वहां से गुजर रहे थे। रिपोर्टर उन दोनों की राय जानने उनके पास पहुंच जाता है।

Image

पति-पत्नी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • 12 बच्चे पैदा करना चाहता था शख्स
  • पहले से ही शख्स के थे 7 बच्चे

Funny Video: भारत समेत पूरी दुनिया में आबादी बढ़ती ही जा रही है। जो चिंता का विषय बनी हुई है। भारत में जिस तरह से आबादी बढ़ रही है, ऐसा लगता है कि जल्द ही हम दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ देंगे। एक तरफ जहां जनसंख्या नियंत्रण कानून की बात हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग बच्चे पर बच्चे पैदा कर रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहे एक शख्स को 12 बच्चे पैदा करने हैं।

12 बच्चे पैदा करने की है ख्वाहिश

दरअसल, एक न्यूज रिपोर्टर जनसंख्या के मुद्दे पर लोगों की राय जानना चाहता था। इसके लिए वह एक जगह खड़े होकर लोगों का बाइट ले रहा था। इसी दौरान बाइक से एक पति और पत्नी वहां से गुजर रहे थे। रिपोर्टर उन दोनों की राय जानने उनके पास पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स बताता है कि उसे 12 बच्चे पैदा करने हैं। शख्स की इस बात को सुनकर रिपोर्टर के भी होश उड़ जाते हैं। रिपोर्टर ने कल्पना भी नहीं की होगी कि शख्स ऐसा जवाब देगा। शख्स का जवाब सुनकर रिपोर्टर आगे कुछ कह नहीं पाता। देखें वीडियो-

बता दें कि रिपोर्टर उस शख्स से पूछता है कि देश में जनसंख्या अधिक है जो कम होनी चाहिए। इसके जवाब में बाइक सवार कहता है कि एक आदमी को 12 बच्चे पैदा करना चाहिए। यहां तक कि बाइक पर पीछे बैठी शख्स की पत्नी भी कह उठती है कि उनके सात बच्चे हैं। शख्स आगे कहता है कि अभी उसके पांच बच्चे और होंगे। इसके आगे शख्स अजब लॉजिक बताता है। शख्स बताता है कि अगर उसका एक लड़का देखरेख नहीं करेगा तो वो दूसरे लड़के के पास जाएगा। उसके पास कई घर होंगे। वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article