वायरल न्यूज़

Viral: परीक्षा में पूछा गया 1857 की क्रांति पर प्रकाश डालें, छात्र का जवाब पढ़ पकड़ लेंगे अपना सिर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 3, 2023, 11:48 AM IST

Funny News: एक छात्र ने परीक्षा में पूछे गए प्रश्न का ऐसा अनोखा जवाब दिया, जिसे पढ़कर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

छात्र का अनोखा जवाब, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्र का अनोखा जवाब
  • प्रश्न का जवाब पढ़कर लोग जमकर लगा रहे ठहाके
  • सोशल मीडिया पर मामला छाया

Funny News: सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग एक से एक मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर ना केवल आप जमकर ठहाके लगाएंगे, बल्कि सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, परीक्षा में पूछे गए सवाल का छात्र ने ऐसा जवाब दिया, जिसे पढ़कर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।

सोशल मीडिया एक आंसर शीट की तस्वीर वायरल (Funny Viral Photo) हो रही है। जिसपर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। दरअसल, परीक्षा में छात्रों से एक प्रश्न पूछा गया था कि 1857 की क्रांति पर प्रकाश डालें। जिसका जवाब छात्र ने काफी अनोखे अंदाज में दिया। छात्र ने उत्तर में लिखा, ' 1857 की क्रांति पर प्रकाश...1857 की क्रांति लिखकर छात्र ने टार्च की तस्वीर बनाई और उस पर प्रकाश डाल दिया'। आखिर में लिखा प्रकाश डाला गया। छात्र का जवाब देखकर टीचर भी हैरान रह गए और 10 में उसे जीरो नंबर दिए गए। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखें पोस्ट...

छात्र का धमाकेदार जवाब

तस्वीर देखकर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि छात्र का जवाब तो वाकई धमाकेदार है भाई। इस मजेदार पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 'comedy' नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 87 हजार से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'इस छात्र को तो 21 तोपों की सलामी दिया जाए'। एक अन्य ने लिखा, ' प्रश्न के हिसाब से तो उत्तर सही लिखा है'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article