वायरल न्यूज़

हे भगवान ये क्या है! ऐसी अंग्रेजी तो कभी आपने भी नहीं सुनी होगी, लास्ट वाला तो सुनते ही होंगे लोटपोट

Funny English pronunciation Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भारत समेत दूसरे देशों के टीचर्स अंग्रेजी पढ़ाते हुए ऐसे उच्चारण करते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 11 लाख लोगों ने देखा है।

Image

ऐसी अंग्रेजी तो कभी आपने भी नहीं सुनी होगी(Photo:X)

Viral Video: एक पहले का जमाना था, जहां पर ऑनलाइन क्लास नाम की कोई चीज नहीं थी। पर जैसे-जैसे समय बदला, नई-नई टेक्नोलॉजी आई वैसे-वैसे समय और हालात भी बदले। आज का समय ऑनलाइन क्लास और सोशल मीडिया का है। ऐसे में टीचरों का भी बच्चों को पढ़ाई कराते वीडियो वायरल होते रहते हैं। हम देखते हैं कि आए दिन वायरल वीडियो में टीचर्स पढ़ाई के साथ अलावा भी दुनिया की दूसरी जानकारी जेते हुए नजर आते हैं।

टीचर्स मोटिवेशनल ज्ञान के साथ कैरियर ग्रोथ की जानकारी भी देते नजर आते हैं। पर वहीं पर टीचरों का कुछ वीडियो ऐसा भी होता है, जिसे देखने या सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। तो कुछ वीडियो हंसा-हंसाकर पेट में दर्द ला देते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

टीचरों की अंग्रेजी सुन हो जाएंगे लोटपोट

इस वीडियो वायरल में टीचर्स बच्चों को अंग्रेजी पढ़ा रही हैं। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी में जिन शब्दों का उच्चारण किया है वो इतने हंसाने वाले हैं कि यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इस वायरल वीडियो में आप भारत के टीचर ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के टीचर्स को भी देख पाएंगे। सबसे पहले वाली टीचर DANGEROUS को डंगर पढ़ाती हैं। इसके बाद वाली तो नेक्स्ट लेवल की अंग्रेजी पढ़ाती हैं।

उच्चारण का ऐसा प्रयोग तो आपने भी नहीं सुना होगा। NATURE को नटुरे तो FUTURE को फटुरे पढ़ाती हैं। वहीं पर कोई KNOWLEDGE को 'कनउ लद गए' बच्चों को पढ़ाती हैं। अंत वाली मैडम ने तो हदें पार कर दीं और वीडियो में सबसे ज्यादा हंसी तो इसी मैडम का उच्चारण सुनकर आता है। ये मैडम ने GOOGLE को 'गुलु गुलु' पढ़ा देती हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को एक्स पर @llandoniffirg नामक हैंडल से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं पर वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "प्रभु दया करो", दूसरे यूजर ने लिखा: "क्या आप जानते हैं, गूगल शब्द की उत्पत्ति 'googol' शब्द की गलत वर्तनी से हुई है और अब यह GLOGLO हो गया है।

तीसरे ने लिखा: "'मैं आज बहुत कुछ सीख रहा हूं।" चौथे ने लिखा: "अब यह बात बिल्कुल समझ में आती है कि हर बार जब मैं तकनीकी सहायता के लिए फोन करता हूं, तो मैं यह जानने में 20 मिनट लगा देता हूं कि आखिर 'प्लग ईट बैक ईन' का मतलब क्या है।",पांचवें ने लिखा: "अंततः मुझे समझ में आ गया कि मैं इन लोगों की अंग्रेजी क्यों नहीं समझ पाता।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article