वायरल न्यूज़

मुंबई लोकल में लोगों के साथ झूमकर नाचा विदेशी शख्स, यात्रियों के साथ मस्ती का वीडियो वायरल

कई बार ऐसा होता है जब कोई अनजान आदमी कुछ पलों के लिए साथ आकर अपनी खुशियों को एक-दूसरे से बांटते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मुंबई की लोकल ट्रेन में, जहां एक विदेशी शख्स ट्रेन में ही डांस करना शुरू कर देता है और अन्य लोगों को भी अपने साथ डांस करने पर मजबूर कर देता है।

Image

मुंबई लोकल में यात्रियों के साथ डांस करता विदेशी युवक (Instagram/@ed.people)

Mumbai की लोकल ट्रेनें आमतौर पर भीड़ और भागदौड़ के लिए जानी जाती हैं लेकिन हाल ही में एक विदेशी यात्री ने इसी लोकल ट्रेन को कुछ समय के लिए डांस फ्लोर में बदल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ मजेदार पल

वीडियो में दिख रहा विदेशी एक कंटेंट क्रिएटर है और उनका नाम Ed है, जो इन दिनों भारत में रह रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लोगों से उनका पसंदीदा डांस मूव सीखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं।

थोड़ी ही देर में अचानक बदल गया ट्रेन का माहौल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एड भीड़ भरी ट्रेन के अंदर एक छोटा ब्लूटूथ स्पीकर लेकर खड़े हैं। जैसे ही Saddi Gali गाना बजना शुरू होता है, एड ट्रेन में ही डांस करना शुरू कर देते हैं। शुरुआत में ट्रेन में बैठे यात्री थोड़ा हैरान हो जाते हैं। अचानक ट्रेन के अंदर किसी को डांस करते देख कई लोग समझ नहीं पाते। लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल बदलने लगता है। एड मुस्कुराते हुए यात्रियों को इशारे से अपने साथ डांस करने के लिए बुलाते हैं। धीरे-धीरे यात्रियों की झिझक खत्म हो जाती है और माहौल हल्का-फुल्का और खुशमिजाज बन जाता है।

यात्रियों ने भी खूब दिया साथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री अपनी सीट से उठकर एड के साथ डांस करने लगते हैं। कुछ लोग उनके स्टेप्स की नकल करते हैं, जबकि कुछ अपने अलग डांस मूव्स दिखाते हैं। वहीं कई यात्री अपनी सीट पर बैठकर ताली बजाते और हंसते हुए इस पल का आनंद लेते हैं।

लोगों को पसंद आया यह वायरल वीडियो

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो बहुत पॉजिटिव और खुश कर देने वाला है। एक यूजर ने लिखा कि एड दुनिया में खुशी फैलाते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मुंबई के लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article