वायरल न्यूज़

जब साड़ी में महिलाएं उतरीं बर्फीली ढलान पर, स्नोबोर्डिंग के इस वीडियो को देख लोगों ने बताया सुपरवुमन

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में दो महिलाएं साड़ी पहनकर बर्फीले पहाड़ पर स्नोबोर्डिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

साड़ी में स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं (Instagram/@ursk8kid)

स्नोबोर्डिंग करने के लिए एक खास तरह की ड्रेस पहनी जाती है, जो आरामदायक और मौसम के अनुकूल बना होता है लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दो महिलाओं ने इस कॉनसेप्ट को बदल डाला और साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग की। जिससे पूरे सोशल मीडिया का ध्यान इन सुपर वुमन्स पर टिकी रह गई।

साड़ी पहन स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं बर्फीले पहाड़ पर साड़ी पहनकर स्नोबोर्डिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिख रही महिलाओं में से एक भारतीय स्नोबोर्डर उर्मीला (Urmila) और दूसरी स्विट्जरलैंड की स्नोबोर्डर लिंडा (Linda) हैं। दोनों ने इस वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है – “साड़ी नॉट सॉरी, स्नोबोर्डिंग एडिशन।”

ये भी पढ़ें:

बर्फीले पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करती दिखीं महिलाएं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाएं एक बड़े बर्फीले पहाड़ की ढलान पर स्नोबोर्डिंग करती दिख रही हैं। चारों तरफ बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। इस सफेद बर्फ के बीच उनकी लहराती रंग-बिरंगी साड़ियां पूरे नजारे में चार चांद लगा रही है। वीडियो के शुरुआत में दोनों महिलाएं पहाड़ से नीचे उतरने से पहले अपनी साड़ियों को ठीक करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद वे स्नोबोर्ड पर खड़ी होकर ढलान से नीचे उतरना शुरू करती हैं। टेढ़े-मेढ़े रास्तों से स्टंट करते हुए वे बर्फ को चीरते हुए आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर फुल कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है। दोनों महिलाओं को देख ऐसा लग रहा है जैसे कोई सुपर वुमन साड़ी लहराते हुए बर्फीले वादियों में स्टंट कर रही हैं।

वीडियो देख लोगों ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन दोनों महिलाओं के जज्बे और साहस की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो नारी शक्ति को दिखाने के लिए काफी है। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने हर महिला को खुश कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने दोनों महिलाओं को “सुपरवुमन” बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article