वायरल न्यूज़

Viral Video: विदेशी महिला ने पहली बार चखा गोलगप्पे का स्वाद, खाते ही जो किया उसने माहौल बना दिया

Viral Video: एक विदेशी महिला ने पहली बार गोलगप्पे का स्वाद चखा। जैसे ही उसने गोलगप्पे को मुंह में लिया वैसे ही डांस करने लगी। महिला का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

golgappa video

विदेशी महिला ने चखा गोलगप्पे का स्वाद (तस्वीर साभार - @vera__india)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिनपर तक यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को बार-बार देखना पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी जरूर झूम उठेंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक विदेशी महिला ने पहली बार गोलगप्पे का स्वाद चखा। गोलगप्पा खाने के बाद महिला ने जो रिएक्शन दिया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस दुनिया में खाने की एक से एक मजेदार चीजें हैं। हालांकि, हर देश खान-पान भी काफी अलग है। लेकिन, कुछ आइटम ऐसे हैं, जो आपको हर जगह मिल जाएंगे। इसके अलावा जब कभी आप पहली बार किसी चीज का स्वाद चखते हैं, तो कुछ ना कुछ रिएक्शन जरूर देते हैं या फिर उसके बारे में बात करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विदेशी महिला भारत आई हुई है। एक पार्टी में वो गोलगप्पे के काउंटर पर खड़ी है और पूछती है ये क्या है? सामने से शख्स कहता है गोलगप्पा। पहले तो महिला को बोलने में दिक्कत होती है, लेकिन वो सही से गोलगप्पा बोल लेती है। लेकिन, जैसे ही वो गोलगप्पा खाती है, तो उसका रिएक्शन देखने वाला होता है। देखें वीडियो...

गोलगप्पा खाते ही झूमने लगी विदेशी महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं गोलगप्पा खाने के बाद वो किस तरह झूमने लगती है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'vera__india' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि डांस अच्छा है। कुछ का कहना है जमकर खाओ गोलगप्पा और जमकर झूमो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article