वायरल न्यूज़

Viral Video: भारत में सस्ती दवाइयां देख विदेशी महिला रह गई दंग, बोलीं- "अब यहीं बस जाऊंगी और...

Foreign tourist India viral video: एक विदेशी महिला भारत में सस्ती दवाइयों की कीमत देखकर हैरान रह गईं। केरल के मुनरो द्वीप पर उन्होंने खांसी की दवा सिर्फ 252 रुपये में खरीदी और मजाक में कहा कि अब वह भारत में ही रहना चाहती हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

भारत की सस्ती दवाइयों ने उड़ाए होश (Photo: Instagram/lost.with.ines)

Foreign tourist India viral video: भारत में दवाइयों की कम कीमत को लेकर एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। एक विदेशी महिला, जो भारत घूमने आई थीं, यहां की सस्ती दवाइयों को देखकर इतनी हैरान हो गईं कि उन्होंने मजाक में कहा कि अब वह यहीं रहना चाहती हैं। इस महिला का नाम Ines Faria है। वह 25 साल की हैं और एक बैकपैकर के तौर पर दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा कर रही हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान वह भारत के केरल (Kerala travel story) राज्य में स्थित Munroe Island पहुंचीं।

भारत में इतनी सस्ती दवा मिलने से थीं काफी खुश

मुनरो द्वीप (Munroe Island viral Video) पर घूमते समय उन्हें खांसी की समस्या हो गई। इसके बाद वह एक स्थानीय मेडिकल स्टोर पर गईं, जहां उन्होंने अपनी परेशानी बताई। दुकान पर मौजूद फार्मासिस्ट ने उनकी हालत समझी और उन्हें कफ सिरप और गले की गोलियां दे दीं। जब दवाइयों का बिल बना, तो कुल कीमत लगभग 252 रुपये आई। इतनी कम कीमत देखकर Ines Faria हैरान रह गईं। उन्हें उम्मीद थी कि दवाइयां काफी महंगी होंगी, जैसा कि कई दूसरे देशों में होता है। लेकिन भारत में इतनी सस्ती दवा मिलने से वह काफी खुश और चकित नजर आईं।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है Viral Video

उन्होंने इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया (social media trending video) अकाउंट पर शेयर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें लगा था कि दवा महंगी होगी, लेकिन इतनी कम कीमत देखकर वह चौंक गईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अब तो वह भारत में ही रहने का सोच रही हैं। उनका यह वीडियो (trending video) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग भारत की सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे यहां की बड़ी खासियत बता रहे हैं। भारत में जेनेरिक दवाइयों और सरकारी नीतियों के कारण दवाइयों की कीमत कई देशों के मुकाबले कम होती है। यही वजह है कि यहां आम लोगों के लिए इलाज अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article