Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि कैसे भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक आलीशान महल किसी कागज की नाव की तरह बह गया। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो अमेरिका में दक्षिणी न्यू मेक्सिको का बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना बीते मंगलवार की है, जहां तीन लोगों के लापता होने की भी सूचना है।
बाढ़ में बह गया आलीशान महल
वायरल वीडियो में देखेंगे कि बारिश के साथ आई बाढ़ इतनी खतरनाक है कि सड़क किसी नहर में तब्दील हो गई। इसमें पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। बाढ़ इतना खतरनाक रूप ले चुकी थी कि इसमें आलीशान महल भी किसी कागज की तरह पानी में बहता हुआ नजर आता है। रोंगटे खड़े करने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर people नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि आपातकालीन टीमों ने 85 से ज्यादा लोगों को तेज बहाव वाले पानी और बाढ़ से सुरक्षित निकाला है। बताया गया कि घटना के दौरान कई लोग घरों और गाड़ियों में फंसे हुए थे।
