वायरल न्यूज़

"टिकट खरीद सकते हैं तो तहजीब भी सीखिए", यात्रियों ने विमान में छोड़ा कूड़ा, एयर होस्टेस ने Video शेयर कर सुनाई खरी-खरी

फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में कूड़ा छोड़ने वाले यात्रियों को खास अंदाज में नसीहत दी। वायरल वीडियो ने सफाई, शिष्टाचार और जिम्मेदार यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

Image

फ्लाइट अटेंडेंट ने वीडियो में दिखाया प्लेन के अंदर का नजारा (Instagram/@thevanshikakataria)

वायरल न्यूज (Viral News): लोग फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं ताकि उन्हें आराम की सुविधा और अच्छा माहौल मिले, लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने यात्रियों की उन हरकतों को सामने ला दिया, जिसकी उम्मीद एक सभ्य समाज नहीं करता। दरअसल, यहां एक फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान के अंदर फैली गंदगी का वीडियो शेयर कर लोगों से सिविक सेंस के इस्तेमाल करने की अपील की।

वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट ने दिखाई यात्रियों की करतूत

यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर फ्लाइट अटेंडेंट वंशिका कटारिया ने अपने अकाउंट @thevanshikakataria ने शेयर किया है। वीडियो में फ्लाइट के लैंड होने के बाद का नजारा दिखाई दे रहा है। यात्रियों के उतर जाने के बाद सीटों के आसपास रैपर, टिशू पेपर, खाली कप और अन्य कचरा बिखरा हुआ नजर आता है। यह देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने सफाई का बिल्कुल ध्यान ही नहीं रखा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

यात्रियों की लापरवाही पर एयर होस्टेस ने उठाए सवाल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को शेयर करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट ने वीडियो पर उन लोगों को लिए मैसेज लिखा, जो अपने आसापास साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। वीडियो पर लिखा था, "अगर आप हवाई जहाज का टिकट खरीद सकते हैं, तो बेसिक सिविक सेंस भी दिखा ही सकते हैं।" वहीं वीडियो पर कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा था कि प्लेन तो लैंड हो गया, लेकिन शिष्टाचार उड़ान ही नहीं भर पाया।

फ्लाइट अटेंडेंट की अपील

हालांकि वंशिका ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी यात्री को शर्मिंदा करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक छोटी सी अपील है कि लोग अपना कचरा सीट पर या फर्श पर छोड़ने के बजाय क्रू मेंबर्स को दे दें या निर्धारित स्थान पर डालें। उन्होंने यह भी बताया कि हर उड़ान के बाद सफाई कर्मचारियों और ग्राउंड स्टाफ को बहुत कम समय में विमान को अगली फ्लाइट के लिए तैयार करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों की थोड़ी सी जिम्मेदारी उनका काम काफी आसान बना सकती है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर सफाई रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने लिखा कि पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा जरूरी अच्छे संस्कार और व्यवहार होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने केबिन क्रू और सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article