Mahilaon Ki Ladai Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों को देखकर तो लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी मं एक ऐसा झन्नाटेदार वीडियो (Women Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग भन्ना गए। क्योंकि, इस वीडियो (Fight Video) में दो महिलाएं जिस तरह आपस में लड़ रही थीं उसे देखकर किसी का भी दिमाग गुम हो जाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो (Ladai Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर इसपर चटकारे ले रहे हैं।
आज तक आपने कई लोगों को आपस में लड़ते हुए देखा होगा या खुद भी लड़ाई की होगी। कई बार लड़ाई ऐसी होती है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ लड़ाइयों को देखकर तो हंसी भी आती है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं। नजारा देखकर ऐसा लगता है किसी बात पर दो महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। बहस होते-होते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद फिर क्या था, दोनों एक-दूसरे पर जमकर टूट पड़े। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और इसी बीच एक महिला दूसरी पर हावी हो गई। दूसरी महिला को नीचे गिराकर चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। नजारा ऐसा था जिसे देखकर किसी को भी झटका लग जाएगा। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...
महिलाओं के बीच खतरनाक लड़ाई
इस लड़ाई को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bundeli_jalwa01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने लाइक्स किए हैं। वहीं, कुछ लोग मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है पड़ोसियों की लड़ाई है। कुछ का कहना है कि सास-बहू की लड़ाई है। कईयों का कहना है कि इस तरह कौन लड़ता है भाई? तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
