वायरल न्यूज़

Fight Video: बीच सड़क भिड़ गए दो बुजुर्ग, दोनों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 10, 2023, 11:35 AM IST

Old Men Fight Video: बस अड्डे पर दो बुजुर्ग आपस में भिड़ गए। दोनों आपस में जिस तरह लड़ रहे थे उसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

बुजुर्गों के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सरेआम आपस में भिड़ गए दो बुजुर्ग
  • दोनों की लड़ाई देखकर लोग भौचक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Old Man Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम गया। कई लोगों को तो नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, बीच सड़क दो बुजुर्ग (Old Men Fight Video) जिस तरह आपस में लड़ रहे हैं और एक-दूसरे को चप्पलों से पीट रहे हैं, उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि कई लोग इस वीडियो (Fight Video) को बार-बार देख रहे हैं और उसपर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। इतना ही नहीं अनोखे अंदाज में लोग इस वीडियो (Funny Fight Video) पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

अक्सर आपने बच्चों और जवानों को आपस में लड़ते देखा होगा। लेकिन, कई बार कुछ बुजुर्ग भी इस मामले में गदर काट देते हैं। छोटी-छोटी बातों पर इस तरह लड़ने लगते हैं, जिसे देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। आजकल सोशल मीडया पर इस तरह के वीडियो काफी वायरल भी होते रहते हैं। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देखकर ऐसा लग रहा है किसी बस स्टैंड का यह नजारा है, जहां दो बुजुर्ग किसी बात भी आपस में भिड़ गए। दोनों काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को चप्पलों से पीट रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग बीच-बचाव करने की भी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, दोनों रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिणाम ये हुआ कि बस अड्डा लड़ाई का अखाड़ा बन गया। तो देखें ये मजेदार वीडियो...

बुजुर्गों की हाहाकारी लड़ाई

बुजुर्गों की लड़ाई देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे लड़ाई के मामले में तो इन्होंने बच्चों और जवानों को भी फेल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'anil__bhaker' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बुजुर्गों में जवानी वाला खून है भाई। कुछ का कहना है कि दोनों की एनर्जी जबरदस्त है। कुछ का कहना है कि बुजुर्गों ने तो महफिल लूट ली।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article