वायरल न्यूज़

Hathi Ki Ladai: जंगल से निकलकर सड़क पर हाथियों के बीच महासंग्राम , दोनों का ठसक देख बोलती हो जाएगी बंद

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 15, 2023, 10:36 AM IST

Elephant Fight Video: बीच सड़क दो हाथियों के बीच झन्नाटेदार लड़ाई हो रही थी। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो हाथियों के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर भौचक्के रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Elephant Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Elephant Fight Viral Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी क्यूट होते हैं और यूजर्स उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में हाथियों का एक ऐसा वीडियो (Animal Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपकी बोलती बंद हो जाएंगी। कुछ लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

ऐसा माना जाता है कि आमतौर पर हाथी का स्वभाव काफी शांत होता है। बिना वजह वो ना तो किसी को परेशान करता है और ना ही बवाल काटता है। लेकिन, जब हाथी को गुस्सा आता है तो भूचाल आ जाता है। अपने आगे वो ना तो किसी इंसान को समझता है और ना ही किसी जानवर को। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई नजारे देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो हाथी जमकर लड़ रहे हैं। वो भी जंगल से बाहर निकलकर। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगलों के बीच से सड़क गुजर रही है। दो विशालकाय हाथी लड़ते हुए जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंच जाते हैं। उसके बाद दोनों आपस में जिस तरह लड़ते हैं, उसे देखकर लोग भौचक्के रह गए।

हाथियों ने काटा बवाल

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो हरिद्वार के चीला रेंज का है। जहां हाथियों का महासंग्राम देखने को मिला। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'uttrakhand_discovery' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि हाथियों का ऐसा नजारा पहली बार देखा है। कुछ का कहना है कि हाथियों ने तो गदर काट दिया भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article