Camel Horse Fight Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Viral Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Camel Horse Fight) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले काफी क्यूट भी होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में जानवरों की लड़ाई का एक झन्नाटेदार वीडियो (Animal Fight Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी सांसें थम जाएंगी। आलम ये है कि इस वीडियो (Animal Fight Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आज तक आपने कई जानवरों को लड़ते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि कभी ऊंट और घोड़े को लड़ते हुए देखा है? यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। जिन लोगों ने इन दोनों की लड़ाई देखी होगी, वो तो जरूर समझ गए होंगे कि कैसा नजारा होगा। लेकिन, जिन लोगों ने अब तक नहीं देखी है, वो आज जरूर देख लें। वीडियो में आप देख सकते हैं सुनसान रेगिस्तान में घोड़े और ऊंट के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों के बीच ताबड़तोड़ लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं। दोनों के बीच जिस तरह की लड़ाई होती है उसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। तो दिल थामकर इस वीडियो को देखें...
ऊंट और घोड़े की खतरनाक लड़ाई
ऊंट और घोड़े की लड़ाई को देखकर आपका दिमाग जरूर भन्ना गया होगा। सोचे रहे होंगे कि दोनों ने तो गदर काट दिया भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'safari_wild7' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पंसद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऊंट और घोड़े की लड़ाई पहली बार देखी है। कुछ का कहना है कि इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। कईयों का कहना है कि दोनों का अंदाज काफी खतरनाक था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
