वायरल न्यूज़

अजब: 16 साल से थी अकेले, बिना संबंध बनाए कैसे प्रेग्नेंट हो गई मादा मगरमच्छ, वैज्ञानिक भी परेशान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 13, 2023, 05:42 PM IST

Ajab Gajab News: आपने अभी तक किस्से-कहानियों में ही पढ़ा-सुना होगा कि बिना मेल पार्टनर के फीमेल पार्टनर गर्भवती हो गई। वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका के कोस्टा रिका में एक चिड़ियाघर में रखी मादा मगरमच्छ बिना नर मगरमच्छ से संबंध बनाए प्रेग्नेंट हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि मगरमच्छ 16 साल से अकेले रह रही थी।

Image

बिना नर प्रेग्नेंट हुई मगरमच्छ (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया की सबसे हैरान करने वाली घटना
  • 16 साल से अकेले रह रही थी मादा मगरमच्छ
  • बिना नर से संबंध बनाए दिए 14 अंडे

Ajab Gajab News: इंसान हो या जीव-जंतु.. कोई भी मादा तभी प्रेग्नेंट होती है, जब वह नर से संबंध बनाती है। वैज्ञानिक भी इस बात को नहीं मान सकते कि कोई मादा जीव बिना नर से संबंध बनाए भी गर्भवती हो सकती है। दूसरी तरफ 16 साल से अकेले रह रही एक मादा मगरमच्छ के प्रेग्नेंट होने से वैज्ञानिकों में हड़कंप मच गया। अमेरिका में रहने वाली इस मादा मगरमच्छ ने बिना नर से संबंध बनाए ही अंडे दे दिए, जो दुनियाभर में कौतूहल का विषय बनी हुई है।

अमेरिका से आई हैरान करने वाली घटना

इस हैरान करने वाली घटना से वैज्ञानिक भी परेशान हैं। इसके बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक मगरमच्छ के जेनेटिक इवोल्यूशन को लेकर रिसर्च में जुट गए हैं। अभी तक लोगों ने किस्से-कहानियों में ही पढ़ा-सुना था कि बिना मेल पार्टनर के फीमेल पार्टनर गर्भवती हो गई। दूसरी तरफ अमेरिका के कोस्टा रिका में एक चिड़ियाघर में रखी गई मादा मगरमच्छ बिना नर मगरमच्छ से संबंध बनाए प्रेग्नेंट हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मादा मगरमच्छ पिछले 16 साल से इस चिड़ियाघर में अकेली ही रह रही थी।

14 में से सात अंडे लगे कृत्रिम

इस मादा मगरमच्छ ने 14 अंडे दिए। इन अंडों को देखकर भी वैज्ञानिक चौंक गए, क्योंकि इनमें से 7 अंडे तो प्राकृतिक लगे। जबकि सात अंडों को देखकर ऐसा लगा कि वह कृत्रिम तरीके से बनाए गए हैं। इन अंडों को बचाने में भी वैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिली। सात में से 6 अंडे बर्बाद हो गए, जबकि एक अंडा सुरक्षित बचा। इस अकेले बचे अंडे में ही पूरी तरह से भ्रूण था। यह अनुवांशिक रूप से अपनी मां की तरह ही था। इस अंडे पर रिसर्च करके कहीं भी यह सबूत नहीं मिला कि मगरमच्छ ने किसी नर से संबंध बनाए हों।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article