वायरल न्यूज़

Viral: बच्चे के साथ लेटा हुआ था शख्स, स्कूटर गिरने पर जिगर के टुकड़े को कुछ इस तरह बचाया, लोग बोले - फादर ऑफ द ईयर

इंस्टाग्राम पर एक पिता का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने पर आप भी शख्स की जमकर तारीफ करेंगे। लोगों का कहना है कि शख्स के इस काम के लिए इसे फादर ऑफ द ईयर का अवार्ड देना चाहिए।

Image

स्कूटर से गिरने पर पिता ने बच्चे को बचाया (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बेटे को बचाया
  • बच्चे के साथ स्कूटर पर लेटा था पिता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Father Son Viral Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद दिल बाग-बाग हो जाता है। आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो एक बाप-बेटे का है। एक पिता की हमारी जिंदगी में क्या अहमियत है, इसे आप देख सकते हैं। यूजर्स का कहना है कि एक पिता अपने बच्चों पर कभी आंच भी नहीं आने देता, ये वीडियो इमोशनल कर देने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपने बच्चे के साथ स्कूटर पर लेटा होता है। तभी स्कूटर का बैलेंस बिगड़ता है, जिससे पिता उठने की कोशिश करता है लेकिन तब तक स्कूटर गिर जाता है। ऐसे में पिता बेटे के साथ गिर जाता है। लेकिन पिता तो पिता होता है, अपने बच्चे को कैसे गिरने दे सकता है। वीडियो में दिखने वाला शख्स भी कुछ ऐसा ही करता है एक हाथ अपने बच्चे को हवा में उठाए रहता है। खुद गिर जाता है लेकिन बच्चे पर आंच तक नहीं आने देता। ऐसे में शख्स का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

स्कूटर से गिरने पर पिता ने बच्चे को बचाया

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि फॉदर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिलना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर पिता साथ हो तो कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। बता दें, इस वीडियो को 'kemcho_gujrati' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 900 लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article