वायरल न्यूज़

Funny Video: बच्चे को खुश करने के लिए पिता ने लगा दिया इतना खतरनाक दिमाग, दंग रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 12, 2023, 08:56 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे को खुश करने के लिए जमीन पर ही साइकिल बना दिया। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Image

बच्चे को खुश करने के लिए पिता ने बनाई जमीन पर साइकिल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने बनाई बच्चे को खुश करने के लिए साइकिल
  • जमीन पर बनाई गई साइकिल पर बैठ की राइड
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Father And Son Funny Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना मजेदार है कि आप देखते ही हंसी के मारे लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक पिता और बेटे के ऐसे प्यार को दिखाया जाता है, जो पिता कहीं न कहीं लगा ही देते हैं। इस वीडियो में पिता अपने बेटे को साइकिल पर बैठाकर घूमा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पिता ने अपने बेटे के लिए एक ऐसी साइकिल बनाई, जिसे देखने के बाद यूजर्स भी हंस पड़े। दरअसल, बच्चे को खुश करने के लिए पिता ने असली साइकिल न लाकर जमीन पर स्केच से साइकिल बना दी और खुद पैडल मारने लगा। ऐसे में बच्चा भी पीछे बैठ साइकिल की फीलिंग ले रहा था। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

पिता और बेटे को मजेदार वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पिता हो तो ऐसा, बच्चा भी खुश और खुद भी खुश। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं जुगाड़ू पिता। इस वीडियो को अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं।बता दें, इस वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article