वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी से पहले लिए बेटी के पैरों के निशान फिर पिता ने उसे माथे से लगाया, रूला देगा ये इमोशनल नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता ने शादी से पहले अपनी बेटी को ऐसा सम्मान दिया, जिसके बारे में सोच नहीं सकते।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @anjaliarora1)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉरम पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे लोगों के दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको भावुक कर देगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक पिता ने शादी से पहले अपनी बेटी को ऐसा सम्मान दिया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

किसी भी पिता के लिए बेटी की विदाई सबसे भावुक करने वाला पल होता है। इस दौरान कोई भी मां-बाप अपनी भावना को नहीं रोक पाता है। सबने इस पल का अनुभव जरूर किया होगा। सोशळ मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक पिता अपनी बेटी को सम्मान दे रहे हैं। सबसे पहले पिता बेटी के पैरों का निशान लेता है और फिर उसे अपने माथे से लगाता है। इस दौरान सभी लोग भावुक नजर आते हैं। देखें वीडियो...

दिल को छू लेने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'anjaliarora1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस इमोशनल वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बेहद अनोखी विदाई। कुछ का कहना है कि ये तो दिल को छू लेने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article