वायरल न्यूज़

बेटी गा रही थी किशोर कुमार का गाना, तभी पीछे से पिता ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखते ही देखते वीडियो हुआ सुपर वायरल!

किशोर कुमार का एक मशहूर गाना गाते हुए एक पिता और बेटी का दिल छू लेने वाला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बेटी गाती हुई दिखाई दे रही है और पिता भी अचानक उसमें शामिल हो जाते हैं, जिससे एक खूबसूरत और आनंददायक पल बन जाता है।

Image

बेटी की मीठी आवाज और पिता का सरप्राइज, वीडियो हुआ वायरल (फोटो: Instagram/mitalibhattacharya)

सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इस समय भी इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिता और बेटी खूबसूरत आवाज में सिनेमा के मशहूर गायक किशोर कुमार का गाना गा रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mitalibhattacharya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

लड़की पूरे मन से साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' का मशहूर गाना 'पहले दे दो मेरा पांच रुपैया बारह आना' गा रही होती है और ऐसा लगता है जैसे वह अपनी छोटी-सी दुनिया में मगन है। जिसके बाद पिता भी बेटी के साथ मुस्कुराते हुए सुर मिलाते हैं। पिता और बेटी की यह अचानक हुई जुगलबंदी वीडियो का सबसे खास पल बन जाती है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है “जब पापा अचानक कंसर्ट में शामिल हो जाएं!” यह लाइन वीडियो को और भी मजेदार बना देती है। इस रील को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में लोग पिता और बेटी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे सबसे प्यारा वीडियो बता रहे हैं।

यूजर्स ने भी किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "हे भगवान! कमाल था, अंकल ने तो बड़ी आसानी से शो चुरा लिया", दूसरे ने लिखा: "काकू इस वीडियो के आधे हिस्से में फोन को देखती रहती हैं और फिर यह धमाकेदार गाना छोड़ देती हैं।", तीसरे ने लिखा: "मैं इसे नौवीं बार देख रहा हूं और फिर भी आज तक का सबसे बेहतरीन वीडियो यही है। इससे बेहतर कुछ नहीं है।" वहीं पर वीडियो देखने के बाद पांचवें यूजर ने लिखा: "मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, आम तौर पर बंगाली लोग बहुत अच्छा गाते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article