Alexa News: आज के जमाने में टेक्नोलॉजी इतनी हाई हो गई है कि लोग अपने मन का सवाल एलेक्सा से पूछ लेते हैं। इसी चक्कर में एक पिता ने एलेक्सा से अपने रोते बच्चे को चुप कराने का आइडिया मांगा। इसके जवाब में एलेक्सा ने जो कहा, वह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एलेक्सा का जवाब जानकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, पिता के सवाल के जवाब में एलेक्सा ने कहा कि वह अपने रोते बच्चे को चुप कराने के लिए उसके गले में एक मुक्का मार दे।
एलेक्सा ने दिया शॉकिंग जवाब
यह मामला इंग्लैंड से सामने आया है। इंग्लैंड के शेफील्ड में एडम चैम्बरलेन (Adam Chamberlain) नाम के शख्स अपने रोते बच्चे को चुप नहीं करवा पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने Alexa से मदद मांगी। जिसका जवाब एलेक्सा ने बहुत ही वीयर्ड और शॉकिंग दिया। एडम ने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, जब एडम ने एलेक्सा से पूछा कि वह अपने बच्चे को रोते हुए कैसे चुप कराएं तो इस पर Alexa ने जवाब दिया कि वह उसके गले पर मुक्का मार सकते हैं।
एलेक्सा का जवाब सुनकर गुस्साए लोग
Alexa ने इसके आगे कहा कि बच्चे के गले पर मुक्का मारने से उसे दर्द होगा और वह सांस नहीं ले पाएगा। इससे वह कम रोएगा। एडम ने अपनी और एलेक्सा के बीच हुई इस शॉकिंग बातचीत का वीडियो बनाया और उसे टिकटॉक पर अपलोड कर दिया। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। एलेक्सा का जवाब सुनकर बहुत सारे लोग हैरान हैं। वहीं कई लोग एलेक्सा के जवाब के बाद गुस्सा में भी आ गए।
