वायरल न्यूज़

VIDEO: मुंह में सिगरेट दबाकर फ्यूल टैंकर का ढक्कन खोलने लगा शख्स, ब्लास्ट हुआ और हवा में उड़ गया इंसान

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2025, 01:34 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो तुर्की का होने का दावा किया गया है। बताया गया कि फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर इस लापरवाही भरे कदम के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

छोटी सी लापरवाही की वजह से शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। (Photo/X.com)

सोशल मीडिया में एक शख्स से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि शख्स को एक छोटी सी लापरवाही बेहद महंगी पड़ गई। दरअसल शख्स ने मुंह में सिगरेट दबाकर फ्यूल टैंकर का ढक्कन खोलने की कोशिश की। इससे अगले ही पल एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और शख्स हवा में उड़ गया। वायरल वीडियो तुर्की का होने का दावा किया गया है। बताया गया कि फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर इस लापरवाही भरे कदम के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि व्यक्ति टैंकर के ऊपर खड़ा है और सिगरेट पीते हुए टैंकर का ढक्कन खोलने की कोशिश करता है। मगर तभी एक तेज धमाका हुआ और शख्स कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आईं।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद नेटिजन्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने शख्स के ठीक होने की कामना की है। हालांकि कुछ यूजर्स ने शख्स की लापरवाही की तीखी आलोचना की है। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @radardanevar नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article