Optical Illusion: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में नजर के धोखे से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर छाई हुई है। तस्वीर बहुत सारे बच्चों और कुछ लोगों से जुड़ी है। देखकर मालूम होता है कि सभी बर्फीले मौसम का तुल्फ उठाने पहुंचे हैं। इसमें कुछ बच्चों ने पेड़ों पर बाल्टी टांग रखी हैं। इसी तरह कुछ बच्चे खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में हर जगह बर्फ, बच्चे और पेड़ नजर आते हैं। मगर सवाल पूछा जाए कि तस्वीर आपको इसके अलावा और क्या नजर आया?
कम पड़ जाएगा पूरा दिन
जाहिर इसका जवाब कोई भी ना में ही देगा। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इस खूबसूरत तस्वीर में एक कार भी है। कार भी नजर के सामने ही है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अब आपको उसी कार को खोज निकालना है। तस्वीर में कार को खोजने के लिए ठंडे दिमाग की बहुत जरूरत होगी। नहीं तो कार खोजने में पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा।
अच्छी बात है उस छिपी हुई कार को खोजने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होगी। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी उस कार को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। हम आपको बताएंगे कि आखिर वो स्पेशल कार कहां छिपी हुई है।
यहां देखिए कहा छिपी है कार

देखिए कहां छिपी है कार।
देख लिया ना कार नजर के ठीक सामने पेड़ पर बनी हुई है, मगर मजाल है किसी की नजर वहां तक पहुंच पाती। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
