वायरल न्यूज़

EYE TEST PHOTO: करीब 90 साल पुरानी है ये तस्वीर, मगर इसमें छिपा महिला का पति नहीं खोज पा रहा कोई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 29, 2023, 07:20 AM IST

EYE TEST PHOTO: सोशल मीडिया में दशकों पुरानी एक तस्वीर हर तरफ छाई है। तस्वीर में एक महिला नजर आती है जो अपने पति को खोज रही है।

Image

करीब 90 साल पुरानी इस तस्वीर में छिपे रहस्य को हल करना आसान काम नहीं होगा। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति को खोज रही है महिला
  • मगर नजर के ठीक सामने है पति
  • दम है तो दस सेकंड में खोज निकालिए

EYE TEST PHOTO: अगर आपको मुश्किल और मजेदार चीजों को हल करने का शौक है तो ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ये तस्वीर आपके लिए ही है। देखने में बहुत प्यारी लग रही इस तस्वीर में बड़ा ही रोचक रहस्य छिपा है। करीब 90 साल पुरानी बताई जा रही इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें एक महिला किसी को ढूंढते हुए नजर आती है। उसके पास प्यारा से डॉगी भी है, जो उस महिला की मदद में जुटा है। दरअसल महिला कुछ और नहीं बल्कि अपने पति को खोजने में जुटी है।

तस्वीर में छिपा है महिला का पति

तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि पति नहीं मिलने पर महिला काफी परेशान है। वो यहां-वहां हर जगह उसे खोजती है, मगर पति नहीं मिलता है। जानकर चौंक जाएंगे कि महिला का पति उसके करीब में है और तस्वीर में साफ नजर आ रहा है। अब आपका महिला के उसी पति को खोजकर दिखाना है। हालांकि इसके लिए एक शर्त है कि आपको उसे खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का ही समय में मिलेगा। अगर इतने में समय में पति को नहीं लिया तो आपको जीनियस माना जाएगा।

यहां देखिए तस्वीर

Viral Photo

तस्वीर में छिपा है पति।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक भी महिला के पति को नहीं खोज पाए हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं है। हम आपको बताएंगे कि महिला का पति तस्वीर में आखिर कहां छिपा हुआ है।

यहां नीचे देखिए रिजल्ट

optical Illusion

देखिए कहां छिपा है महिला का पति।

देख लिया ना शख्स नजर के ठीक सामने है मगर उसे खोजने में किसी को भी खासी मुश्किल हो सकती है। अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ। तब जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article