वायरल न्यूज़

BRAIN TEST: 44 की भीड़ में छिपा है 45, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 28, 2024, 01:28 PM IST

BRAIN TEST: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली इस जबरदस्त तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर 45 लिखा हुआ है। अगर आपमें दम हैं तो दस सेकंड के भीतर उस नंबर को खोज निकालिए।

Image

तस्वीर में छिपा है एक खास नंबर। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • 44 की भीड़ में छिपा है 44 नंबर
  • दम है तो दस सेकंड में खोजिए

BRAIN TEST: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों के धोखे से जुड़ी तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार तो दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर फिर भी हम उसमें छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं। मगर कुछ लोगों का दिमाग इतना तेज होता है कि तुरंत उसका जवाब तलाश लेते हैं। ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की कसरत भी बखूबी हो जाती है। अगर आप भी खुद का टेस्ट लेना चाहते हैं तो जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर हैं।

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर

नजर के धोखे से जुड़ी ये तस्वीर देखने में बिल्कुल भी सामान्य है। तस्वीर में हर तरफ 44 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर बताया जाए कि इसी 44 की भीड़ में सिर्फ एक जगह 45 भी छिपा हुआ है। आपको आज उसी 45 नंबर को खोज निकालना है। इससे ये भी पता चलेगा कि आपका दिमाग आखिर कितनी तेज चलता है। अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस नंबर को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे। अगर दस सेकंड या फिर अभी तक भी उस नंबर को नहीं कोझ पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

देखिए कहां छिपा है वो खास

See Here Result

See Here Result

देख लिया ना वो खास नंबर नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजने में किसी की भी हालत पतली हो जाती। आंखों की कसरत से जुड़ी ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article