वायरल न्यूज़

Eye Test: फूड आइटम्‍स के बीच कहीं खो गया है इंसानी दिल, दम है तो 10 सेकंड में ढूंढ़कर दिखाएं

Eye Test: ऑप्टिकल इल्‍यूजन दिमाग और आंखों के परीक्षण और उनकी तीव्रता परखने का सबसे बेहतरीन माध्‍यम है। इस तरह के चैलेंज हर आयु वर्ग के लोगों को दिए जाते हैं ताकि उनकी स्‍मरणशक्ति मजबूत हो सके।

Image

ऑप्टिकल इल्‍यूजन की वायरल फोटो।

Eye Test: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के ऑप्टिकल इल्‍यूजन वायरल होते रहते हैं। हर वायरल होती फोटो में आपको कोई न कोई चैलेंज जरूर दिया होता है जिसे आपको तय समय में पूरा करना होता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर्स ने कभी न कभी तो ऑप्टिकल इल्‍यूजन तो खेला ही होगा। इस बार भी हम आपके लिए कुछ ऐसा ही आइटम लेकर आए हैं। दरअसल, ऊपर दी गई इस फोटो में आपको ढेर सारे फूड आइटम्‍स दिख रहे होंगे। इन्‍हीं के बीच में से आपको इंसानी दिल को खोजकर दिखाना है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास केवल और केवल 10 सेकंड हैं जिसके बीच में आपको जवाब खोजकर अपनी श्रेष्‍ठता सिद्ध करनी है।

आपको बता दें कि, ऑप्टिकल इल्‍यूजन दिमाग और आंखों के परीक्षण और उनकी तीव्रता परखने का सबसे बेहतरीन माध्‍यम है। इस तरह के चैलेंज हर आयु वर्ग के लोगों को दिए जाते हैं ताकि उनकी स्‍मरणशक्ति मजबूत हो सके। ऑप्टिकल इल्‍यूजन बच्‍चों के दिमागी विकास में भी मदद करता है क्‍योंकि इसमें दी जाने वाली पहेलियों को सॉल्‍व करते समय दिमाग और निगाह दोनों एक साथ काम करते हैं। यही वजह है कि, सिर्फ बच्‍चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोग ऑप्टिकल इल्‍यूजन खेलना पसंद करते हैं।

इस फोटो में आप कई सारे फल और डेरी प्रोडक्‍ट्स देख सकते हैं। इन्‍हीं प्रोडक्‍ट्स के बीच में एक इंसानी दिल भी छिपा हुआ है जिसे खोजना आपके लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। अगर आपने 10 सेकंड के अंदर-अंदर इस सवाल का जवाब खोजकर दिखा दिया तो ये समझ लीजिए कि आप तेज नजरों के सौदागर हैं, लेकिन अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं खोज पाए तो समझ लीजिएगा कि आपको अभी और अभ्‍यास व एकाग्रता की जरूरत है। वैसे अगर आपको इस पहेली का जवाब अब तक नहीं मिला है तो हम आपकी मदद कर देते हैं। नीचे दी हुई फोटो में आप इस पहेली का जवाब ठीक तरह से देख सकते हैं।

ये रहा जवाब।

ये रहा जवाब।

फोटो में दिख रहे काले रंग के घेरे को जब आप गौर से देखेंगे आपको इंसानी दिल की आकृति दिखाई देगी। हालांकि पहली बार में ये आकृति आपको समझ नहीं आएगी जब आप फोटो को अपने दांई ओर घुमाएंगे तो आपको दिल की आकृति दिखने लगेगी और समझ आएगा कि किसी फूड आइटम से दिल की आकृति आधी छिप गई है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article