वायरल न्यूज़

Premi Ka Video: प्रेमी के साथ घूमती नजर आई पत्नी, पति ने पूछा तो बेचारे को ही पीट दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 5, 2025, 11:54 AM IST

Premi Ka Video: बताया गया कि पति ने अपनी पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ बाजार में देख लिया। गुस्साया पति तुरंत पत्नी के पास पहुंचा और खूब गुस्सा किया। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना तक की होगी।

Image

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलने पति को ही बुरी तरह पीट दिया। (Photo/Twitter)

Premi Ka Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर आते हैं जिन्हें देखकर सहज भरोसा करना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो पति-पत्नी और पत्नी के प्रेमी से जुड़ा है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता जो होश उड़ाकर रख देगा। बताया गया कि पति किसी काम से मार्केट में खरीदारी के लिए पहुंचा था। मगर यहां उसने किसी अनजान मर्द के साथ पत्नी को देख लिया।

पति को ही पिटवा दिया

पति ने पूछताछ की तो पता चला वो गैर मर्द कोई और नहीं बल्कि पत्नी का प्रेमी निकला। इससे पति को इतना गुस्सा आया कि उसने मारपीट शुरू कर दी। पति अपनी पत्नी के प्रेमी को खूब पीटता है। इधर पास खड़ी प्रेमिका भी मैदान में कूद गई। शुरू में लगता है कि पत्नी प्रेमी से इतर अपने पति का ही साथ देगी। मगर देखकर होश उड़ जाएंगे उसने प्रेमी का समर्थन किया।

एक्स पर देखिए वीडियो

पति को ही पीटना शुरू कर दिया

पत्नी पहले प्रेमी को पति से बचाती है और फिर उसी पर हमला कर दिया। देखकर हैरान होंगे अब शख्स की पत्नी और उसका प्रेमी भरे बाजार में उसे बुरी तरह पीट रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। वायरल वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article