Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ये न्यूज थोड़ी शॉकिंग है। आमतौर पर जब अपने घरों में या पीजी में होते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि हम खूब मस्ती करते हैं लेकिन एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिसमें एक छात्रा को माफी मांगनी पड़ गई।
हुआ कुछ यूं कि केरल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा बाथरूम में मोबाइल में तेज गाना बजाकर नहाने रही थी, ऐसे में उसने सोचा नहीं होगा कि उसके साथ कुछ अटपटा होने वाला है। दरअसल, लड़की को ऐसा करते हुए उसकी महिला वार्डन ने पकड़ लिया और फिर उसकी क्लास लगा दी। इतना ही नहीं इसके लिए उसे माफी मांगने के साथ-साथ माफीनामा पत्र भी लिखना पड़ा, जिसका एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
माफी मांगने के बावजूद छात्रा का छिना फोन
बता दें, छात्रा की क्लास लगाने के बाद वार्डन ने उसका मोबाइल फोन तक छिन लिया था। इस पोस्ट को रेडिट यूजर @bheemanreghu द्वारा शेयर किया गया है। इस पोस्ट में छात्रा अपने माफीनामे पत्र के साथ खड़ी है, जो काफी वायरल हो रहा है। यह छात्रा अमल ज्योति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की है। पोस्ट वायरल होने के बाद एक यूजर्स ने लिखा कि यह तानाशाही है, जिसका विरोध होना चाहिए।
