वायरल न्यूज़

Viral Video: नन्हे बच्चों पर हाथी ने बरसाया प्यार, सूंड से पानी की बौछार देख खुश हुए बच्चे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी ने अपनी सूंड से बच्चों पर पानी की बौछार कर दी, जिसके बाद बच्चे खुशी से खिलखिला उठे।

Image

बच्चों पर सूंड से पानी छिड़कता हाथी (X/@riamondall)

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक हाथी छोटे-छोटे बच्चों के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। हाथी अपनी सूंड से बच्चों पर पानी छिड़क रहा है और बच्चे खुशी से खिलखिला रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हाथी ने सूंड से बरसाया पानी

इस प्यारे से वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @riamondall अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर कुछ बच्चे एक हाथी के पास खड़े हैं। इसके बाद हाथी अपनी सूंड से पानी लेकर बच्चों पर धीरे-धीरे छिड़कना शुरू कर देता है। जब हाथी बच्चों के ऊपर पानी की बौछार करता है तब पानी पड़ते ही बच्चे खुशी से हंसने लगते हैं। कभी वे पीछे हटते हैं तो कभी फिर हाथी के पास आ जाते हैं। हाथी भी बिना किसी को नुकसान पहुंचाए या फिर डराए बच्चों पर पानी डालता रहता है। बच्चों की हंसी और हाथी की यह मासूम हरकत देखने वालों को काफी पसंद आ रही है। आसपास खड़े कुछ बड़े लोग भी इस खूबसूरत पल को देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं।

वीडियो देखकर मुस्कुरा रहे लोग

सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। किसी ने इसे बेहद प्यारा पल बताया तो किसी ने बच्चों और हाथी के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ की। वीडियो के आखिर में “PURE ENJOYMENT” लिखा दिखाई देता है, जो इस पूरे नजारे की खुशी को बयां करता है। बच्चों की मासूमियत और जानवरों की अलग-अलग हरकतें अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस वीडियो में भी बच्चों की खिलखिलाहट और हाथी की पानी वाली मस्ती ने माहौल को बेहद खास बना दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article