वायरल न्यूज़

Viral Video: क्रेन में फंसा पैराशूट, 4 घंटे तक 200 फीट ऊपर ही अटका रहा शख्स

वायरल न्यूज (Viral News): पैराग्लाइडिंग के दौरान शख्स 200 फीट ऊंचाई पर क्रेन में फंस गया और 4 घंटे तक हवा में लटका रहा। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

4 घंटे तक क्रेन से लटका रहा शख्स (X/@Ian_Collins_03)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स जमीन से करीब 200 फीट ऊपर हवा में लटकता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में दिख रही यह घटना चीन के नानचोंग शहर की बताई जा रही है, जहां पैराग्लाइडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

200 फीट ऊपर क्रेन में फंसा पैराग्लाइडर

रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति पैराग्लाइडिंग कर रहा था, तभी अचानक तेज हवाओं के कारण उसका कंट्रोल बिगड़ गया। हवा के बहाव में उस तरफ चला गया, जहां एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में वह वहां पर लगे एक बड़े क्रेन से जा टकराया। जिसके बाद उसका पैराशूट क्रेन में उलझ गया और वह वहीं हवा में फंसकर लटका रह गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

4 घंटे तक ऊपर ही अटका रहा शख्स

वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि शख्स हवा में बेबस होकर क्रेन से नीचे झूल रहा है। नीचे खड़े लोग उसे देखकर हैरान हैं। वहीं कुछ लोगों ने जब शख्स को इस हाल में देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रेस्क्यू इतना आसान भी नहीं था। नीचे की जमीन पर गड्ढे और बिल्डिंग मैटेरियल होने की वजह से सेफ्टी कुशन लगाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में रेस्क्यू टीम ने एक लंबी सीढ़ी का सहारा लिया, जिसकी ऊंचाई करीब 236 फीट थी। जिसके बाद दमकलकर्मियों ने बड़ी सावधानी से ऊपर पहुंचकर पैराशूट की उलझी रस्सियों को काटा और शख्स को धीरे-धीरे नीचे उतारा।

रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान

करीब 4 घंटे तक हवा में लटके रहने के बाद रात करीब 10 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इतनी देर तक बिना खाना-पानी के रहने की वजह से वह काफी कमजोर और डिहाइड्रेट हो गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हर एक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @Ian_Collins_03 नाम के अकाउंट से लिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article