सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। कुछ लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मजदूरों की मेहनत और शानदार टीमवर्क की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स कह रहे हैं कि अगर तालमेल अच्छा हो, तो इंसान मशीनों से भी तेज काम कर सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
न मशीन, न क्रेन... सिर्फ टीमवर्क से कर दिखाया कमाल
वायरल वीडियो (Viral Video) में कई मजदूर एक ट्रक के आसपास खड़े दिखाई दे रहे हैं। ट्रक में लोहे की लंबी और भारी सरियां भरी हुई हैं। इन्हें उतारने के लिए किसी मशीन या क्रेन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। इसके बजाय सभी मजदूर एक कतार बनाकर खड़े हैं और एक-दूसरे को तेजी से सरियां पकड़ाते जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि कोई भी मजदूर जल्दबाजी या अफरा-तफरी नहीं करता। हर व्यक्ति अपने काम को पूरी समझदारी और सही तरीके से कर करता दिख रहा है। इसी वजह से भारी-भरकम सरियों का पूरा बंडल कुछ ही पलों में खड़ी ट्रक में लोड हो जाता है। मजदूरों का यह तालमेल इतना शानदार है कि देखने वाले उनके इस कारनामे को देखकर हैरान रह गए।
मजदूरों की स्पीड देख दंग रह गए लोग
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @kundan00patel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि लोग अक्सर मशीनों की रफ्तार देखते हैं, लेकिन आज इंसानों की रफ्तार भी देख लीजिए। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने लिखा, "यही होता है असली टीमवर्क।" दूसरे ने कहा, "अगर हर जगह ऐसा तालमेल हो जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं रहेगा।" जबकि कई लोगों ने मजदूरों की मेहनत को सलाम करते हुए हार्ट और ताली वाले इमोजी शेयर किए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
