वायरल न्यूज़

Viral Video: इजराइल से फलस्तीन तक साइकिल से पहुंचा युवक, लौटकर बताई ऐसी बात जिसने सबको चौंका दिया

इजराइल और फलस्तीन की यात्रा करने वाले ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैरी जैग्गार्ड का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुभवों को शेयर किया है।

Image

ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने इजराइल से फलस्तीन तक साइकिल से किया सफर (Instagram/@harryjaggard)

इजराइल और फलस्तीन का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में जंग की तस्वीरें उभर आती हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जो लोगों की सोच को बदलने का काम कर रहा है। इस वीडियो को एक हैरी जैग्गार्ड नाम के ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

साइकिल से पार की सीमा

इफ्लुएंसर ने बताया कि जब वह इस इलाके की यात्रा पर निकले, तो दोनों तरफ के लोगों ने उन्हें खूब चेताया। इजराइल में कुछ लोगों ने कहा कि फलस्तीन जाना खतरनाक हो सकता है, जबकि फलस्तीन में कुछ लोगों ने उन्हें इजराइल जाने को लेकर बहुत सावधान किया। मगर इन चेतावनियों के बावजूद हैरी ने यरूशलेम से एक साइकिल किराए पर ली और दोनों इलाकों के बीच का सफर शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा करीब 10 किलोमीटर की होनी थी, लेकिन चेकपॉइंट्स की वजह से रास्ता लगभग 20 किलोमीटर लंबा हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

लोगों ने की युवक की मदद

यात्रा के दौरान शाम होने लगी और उनकी साइकिल का टायर भी पंक्चर हो गया। वह एक अनजान जगह पर थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। तभी दो स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। उन्होंने साइकिल का टायर ठीक किया और उन्हें आगे बढ़ते रहने में उनकी सहायता की। जब हैरी ने उन्हें पैसे देने चाहे, तो उन्होंने लेने से मना कर दिया।

रास्ते में मिला काफी शानदार अनुभव

इसके बाद हैरी फलस्तीन के बेथलेहम पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह थोड़ा घबराए हुए थे, लेकिन वहां उन्हें लोगों का अच्छा व्यवहार देखने को मिला। उनके अनुसार, वहां कई लोगों ने उनका स्वागत किया और मदद भी की। आगे वीडियो में हैरी ने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले लोगों ने जैसा बताया उनका व्यक्तिगत अनुभव उनके बातों से काफी अलग था। यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने कहा कि आम लोगों की इंसानियत अक्सर सुर्खियों में नहीं आती। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि हर जगह अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article