Viral Video: जन्मदिन का नाम सुनते ही दिमाग में रंग-बिरंगे गुब्बारे, मोमबत्तियां, केक और ढेर सारी तालियां याद आती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी हाथी का जन्मदिन इतने रॉयल और इंसानी अंदाज में मनाते देखा है? अगर नहीं, तो राजस्थान की राजधानी जयपुर से आया यह वायरल वीडियो आपका दिल जीत लेगा। जयपुर के प्रसिद्ध 'हाथी गांव' में हाल ही में एक बहुत ही खास और अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला। यहाँ 'जोनाली' नाम की एक हथिनी (Elephant Video) का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जोनाली को इस खास दिन के लिए फूलों की मालाओं से सजाया गया है। उसके सामने टेबल पर एक खूबसूरत गुलाबी और सफेद रंग का केक रखा हुआ है। जैसे ही आसपास मौजूद लोग तालियां बजाते हुए 'हैप्पी बर्थडे' का गाना गाना शुरू करते हैं, जोनाली अपने बड़े ही क्यूट अंदाज में अपनी सूंड बढ़ाती है और केक काटती है। पास में खड़ी एक महिला और वहां मौजूद सभी लोग इस पल को देखकर खुशी से तालियां बजाने लगते हैं। इतना ही नहीं इस पल को लोग जमकर सेलिब्रेशन भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। यूज़र्स इस बात से काफी खुश हैं कि बेजुबान जानवरों के साथ ऐसा प्यार और सम्मान का व्यवहार किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'beingjaipurites' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अब तक का सबसे प्यारा बर्थडे सेलिब्रेशन है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि हाथी मैडम का केक कटिंग स्टाइल इंसानों से भी ज्यादा क्लासी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
