वायरल न्यूज़

सड़क पर गजराज ने मचाया ऐसा तांडव, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों का कर दिया बुरा हाल, देखें VIDEO

Elephant Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर हालत खराब कर दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

हाथी का तांडव (तस्वीर साभार- @vedi_vision)

Elephant Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में गजराज का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में गजराज ने दौड़ा-दौड़ाकर लोगों का ऐसा हाल कर दिया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में एक से एक खतरनाक जानवर मौजूद हैं। सभी जानवरों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं। इनमें कुछ जानवर काफी गुस्सैल होते हैं, तो कुछ का स्वभाव काफी शांत होता है। सोशल मीडिया पर भी आपको जानवरों के एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको 'गजराज' का एक अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। आमतौर पर हाथी पर अपनी धुन में मस्त होता है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है, तो वह जमकर तांडव मचाता है। इस वीडियो में भी गजराज में जमकर बवाल काटा है। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल से निकलकर सड़क पर किस तरह हाथी तांडव मचा रहा है। जिस अंदाज में हाथी लोगों को दौड़ा रहा है, उसे देखकर सबकी हालती पतली हो गई। देखें वीडियो...

हाथी का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। इस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'vedi_vision' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि और लो हाथी से पंगा। जबकि, कुछ का कहना है कि ये है कि गजराज का असली गदर। कुछ का कहना है कि हाथी ने तो बवाल काट दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article