वायरल न्यूज़

Elephant Attack: मौत के करीब थी लड़की.. फिर भी बनाती रही वीडियो, अंत में हुआ कुछ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 09:43 AM IST

Elephant Attack Video: जंगल सफारी में गए लोगों पर एक हाथी हमला कर देता है। इस हमले की चपेट में एक लड़की भी आ जाती है। हालांकि, लड़की लगातार हाथी का वीडियो बना रही होती है। अंत में कुछ ऐसा होता है कि लड़की की जान बच जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी के हमले का वीडियो वायरल
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
  • किस्मत से बच पाई लड़की की जान

Elephant Attack Video: हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। हालांकि, हाथी जब गुस्से में होता है तो वह सबकुछ तहस-नहस कर देता है। जब भी लोग जंगल सफारी में जाते हैं तो जंगली जानवरों के बिल्कुल नजदीक पहुंचना चाहते हैं। जंगली जानवरों का साथ निश्चित रूप से मजेदार और रोमांचकारी होता है। हालांकि, जंगल जाने से पहले जंगली जानवरों और उनके व्यवहार के बारे में पर्याप्त जानकारी तो होनी ही चाहिए। इसके साथ ही जंगल सफारी के दौरान लोगों को सतर्क भी रहना चाहिए।

हाथी ने लोगों पर किया हमला

कई बार जानवरों का व्यवहार अप्रत्याशित हो सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौत के बिल्कुल करीब थी, इसके बाद भी वह वीडियो बनाए जा रही थी। यहां तक कि हाथी दौड़ते हुए एकदम लड़की के नजदीक आ जाता है। ऐसा लगता है कि हाथी लड़की को कुचल ही देगा, तभी कुछ ऐसा होता है कि लड़की की जान बच जाती है।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

वीडियो की शुरुआत हाथी के हमले से होती है। देखा जा सकता है कि जंगल घूमने गए लोगों पर हाथी हमला कर देता है। इस दौरान एक शख्स अपनी बाइक छोड़कर अपनी जान बचाकर भागता नजर आता है। फिर हाथी एक जीप पर हमला बोल देता है। जीप में कई सारे लोग सवार नजर आते हैं। इसमें एक लड़की भी होती है, जो लगातार हाथी का वीडियो बना रही होती है। इस बीच हाथी लड़की के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है, लेकिन लड़की जरा सा भी डरती नहीं है। हाथी जैसे ही वाहन के करीब आता है, ड्राइवर गाड़ी को आगे बढ़ा देता है। इससे हाथी लड़की पर हमला नहीं कर पाता और उसकी जान बच जाती है। वीडियो को वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article