Mumbai की लोकल ट्रेनों में आमतौर पर भीड़ और लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में इसी लोकल ट्रेन से जुड़ा एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के अंदर बच्चों की तरह मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला लेडिज़ कोच में खड़ी होकर ऊपर लगे हैंडल को पकड़कर झूलने लगती हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है और वह इस पल का पूरा आनंद लेती नजर आ रही हैं। बुजुर्ग महिला को ना किसी बात की फिक्र है और न ही कोई झिझक कि इस उम्र में कोई क्या कहेगा? समाज के उन चार लोगों को तो वे कब का गोली मार चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:
बच्चों की तरह मस्ती करती दिखीं दादी
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अर्श नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @subarsha07 से शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह रोज ऑफिस जाते समय इसी महिलाओं के डिब्बे में सफर करती हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के अंदर भीड़ है और बुजुर्ग महिला साड़ी पहने खड़ी हैं। थोड़ी ही देर बाद वह दोनों हाथ ऊपर उठाकर ट्रेन के हैंडल को पकड़ लेती हैं और बच्चों की तरह आगे-पीछे झूलने लगती हैं। इस उम्र में उनकी एनर्जी और मस्ती देखकर आसपास बैठे यात्री भी मुस्कुराने लगते हैं।
वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया
अर्श ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। उनका कहना था कि डेली के सफर में ऐसी खुशी भरी झलक देखना बहुत ही खास है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा और लाइक किया है। कई यूजर्स ने बुजुर्ग महिला की सकारात्मक सोच और ऊर्जा की तारीफ भी की है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सच में उम्र सिर्फ एक संख्या है। वहीं दूसरे ने लिखा यह वीडियो देखकर दिल खुश हो गया। कुछ लोगों ने इसे “मुंबई की असली जिंदगी” बताया, जहां लोग छोटी-छोटी बातों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। कई लोगों ने कमेंट में दिल और ताली वाले इमोजी भी पोस्ट किए और कहा कि इस वीडियो ने उनका दिन बना दिया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
