वायरल न्यूज़

Dulhe Ka Video: अपनी ही शादी में आउट ऑफ कंट्रोल हुआ दूल्हा, बनाया ऐसा माहौल देखते रह गए बारती और घराती

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 23, 2023, 01:27 PM IST

Dulhe Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद ह गई। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

दूल्हे ने हाहाकारी अंदाज से महफिल लूट ली (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने बनाया शानदार माहौल
  • डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा देखते रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Dulhe Ka Viral Video: जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, सोशल मीडिया पर एक से एक मजेदार वीडियो (Groom Dance Video) शेयर होने लगते हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video), बाराती-घराती और मेहमानों के वीडियो (Dulhe Ka Viral Video) शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Dance Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यूजर्स इन वीडियो को काफी पंसद करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद दूल्हा आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और ऐसा माहौल बनाया कि लोग देखते रह गए।

हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खास, अलग और यादगार हो। इसके लिए कई कपल काफी पैसे भी खर्च करते हैं। वहीं, कुछ कपल तो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर डालते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वीडियो में भी एक दूल्हे ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। आप देख सकते हैं दूल्हा बारातियों के साथ खड़ा है। वहीं, पीछे डीजे पर गाना बज रहा है। गाना सुनते ही दूल्हा आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है और हाहाकारी ठुमके लगाने लगता है। जिस तरह दूल्हा नाचता है उसे देखकर बाराती भी खुद को नहीं रोक पाते हैं और फिर तो ऐसा धमाल मचता है कि आप भी देखते रह जाएंगे। तो पहले ये झन्नाटेदार डांस वीडियो को देखें...

दूल्हे ने काटा गदर

दूल्हे का डांस देखकर आपका भी नाचने का मन कर रहा होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका यही हाल है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lavkesh.kushwaha.16' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे ने तो गदर काट दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि दूल्हे का हाहाकारी डांस। वहीं, कुछ का कहना है कि दूल्हे ने तो दिल जीत लिया। तो आपको दूल्हे का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article