Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो की भरमार है। दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के बीच मीठी नोक-झोंक देखने को मिलती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है। वीडियो एक दुल्हन से जुड़ा है। जो बारात आने से पहले अपने दूल्हे को फोन पर फटकारती नजर आ रही है। वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।
खूबसूरत दुल्हन का अलग अंदाज
वीडियो में आपको एक खूबसूरत दुल्हन दिखाई दे रही होगी। वह सज-धजकर तैयार बैठा है। वहीं, दूल्हा अभी बारात लेकर निकला नहीं है। बारात
लेकर जल्दी नहीं निकलने से दुल्हन गुस्सा हो जाती है। इसके बाद अपने दूल्हे को फोन लगा देती है। वह दूल्हे को फोन लगाकर जमकर फटकारती सुनाई दे रही है। दुल्हन को आप काफी गुस्से में देख सकते हैं। वह इतनी नाराज हो जाती है कि अपने होने वाले पति को जमकर फटकार लगाती है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-
दूल्हे पर भड़की दुल्हन
दुल्हन गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही है। वह बहुत ही बेसब्री से अपने दूल्हे का इंतजार करती नजर आ रही है। वीडियो में दुल्हन का क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, दुल्हन अपने दूल्हे को बारात लेट होने की वजह से डांटती है। उसके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा है। दुल्हन अपने दूल्हे से कहती नजर आ रही है, 'ट्रैफिक नहीं मिलेगा क्या? जरूरत नहीं है आने की प्लीज मत आना, अब मत आओ। जल्दी निकलो यार प्लीज बाय।' वीडियो को bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इससे साथ कैप्शन में लिखा गया, 'जब शादी के लिए देर से आने पर पति से नाराज हो गई दुल्हन।'
