वायरल न्यूज़

Viral Video: जबरन दुल्हन को विदा कर रहे थे घरवाले, लड़की का ड्रामा देख लगाएंगे ठहाके

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 09:54 AM IST

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप जमकर ठहाके लगाएंगे। क्योंकि, जिस तरह दुल्हन की विदाई हो रही है उसे देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था।

Image

अनोखे अंदाज में दुल्हन की विदाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अनोखे अंदाज में हो रही दुल्हन की विदाई
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें हंसाने (Funny Video) वाले से लेकर हैरान करने वाले तक मामले शामिल होते हैं। इतना ही नहीं शादियों के भी काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर लोग हक्के-बक्के भी रह जाते हैं। इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो (Dulhan Video) धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।

किसी भी शादी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) से लेकर दोस्त-यार तक माहौल बनाने में लगे रहते हैं। कुछ कपल तो जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं, जिससे उनकी शादी यादगार हो जाए। हालांकि, कुछ शादी में ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। ये तो हम सब जानते हैं जब किसी लड़की की विदाई होती है, तो माहौल गमगीन हो जाता है। लेकिन, एक दुल्हन की ऐसी विदाई हुई जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं दुल्हन को लोग जबरन विदा कर रहे हैं। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

दुल्हन की विदाई...

वीडियो देखकर आपके भी ठहाके छूट रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि इस तरह दुल्हन को कौन विदा करता है भाई? दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'bridal_lehenga_designn' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेत हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपको दुल्हन का यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article