वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Ka Video: सबके सामने रोमांटिक होने लगे दूल्हा-दुल्हन, फिर जो हुआ उसे देख...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 28, 2022, 11:14 AM IST

Bride Groom Romantic Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सबके सामने रोमांटिक होने लगे। लेकिन, दोनों के साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

Image

दूल्हा-दुल्हन के साथ हुआ खेल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • स्टेज पर रोमांटिक होने लगे दूल्हा-दुल्हन
  • दोनों का बन गया पोपट

Dulha Dulhan Romantic Video: शादियों का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होने लगते हैं। कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं वीडियो देखकर एक बात जरूर कहेंगे, 'इन दोनों के साथ तो खेल हो गया भाई'।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई कपल तो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर बैठते हैं। जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ कपल अपनी हरकत से महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में एक कपल कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हुआ जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन सबके सामने रोमांटिक होने लगते हैं। लेकिन, दोनों का बैलेंस बिगड़ जाता है और स्टेज पर धड़ाम से गिर पड़ते हैं।

दूल्हा-दुल्हन के साथ हुआ खेल

जिस तरह दोनों स्टेज पर गिरते हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'jaipur_preweddings' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिर पड़े भाई। कुछ लोगों का कहना है कि और रोमांस करो।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article