वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: जयमाला के दौरान दोस्तों ने ले ली मौज, भड़का गया दूल्हा, फिर जो हुआ उसे देख लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 06:15 PM IST

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोस्तों ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर दूल्हा भड़क गया। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ खेल हो गया (तस्वीर साभार -इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दूल्हे के साथ दोस्तों ने ले ली मौज
  • वीडियो देखकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Bride Groom Video: जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, एक से एक मजेदार वीडियो (Dulha Dulhan Video) सामने आने लगते हैं। सोशल मीडिया भी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) के वीडियो (Wedding Video) से गुलजार रहता है। लोग इन वीडियो (Shadi Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Funny Video) का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें दोस्तों ने दूल्हे के साथ मौज ले ली। परिणाम ये हुआ कि दूल्हा भड़क गया और उसके बाद जो किया उसे देखकर लोग ठहाके लगाने लगे।

हर कपल अपनी शादी को यादगार और खास बनाना चाहता है। इसके लिए कई लोग काफी पैसे खर्च करते हैं, तो कुछ लोग अनोखे प्लान भी बनाते हैं। हालांकि, कई बार कुछ लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर दूल्हा-दुल्हन भी हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में भी लोगों ने जयमाला के दौरान कुछ ऐसा किया, जिससे दूल्हा भड़क गया। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। काफी संख्या में दूल्हा-दुल्हन के आस-पास लोग मौजूद हैं। इस दौरान एक शख्स दूल्हे के सिर पर पार्टी पॉपर्स फोड़ देता है। आवाज सुनकर पहले तो दूल्हा डर जाता है। फिर गुस्से में आकर जो करता है उसे लोग देखते रह जाते हैं। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

दूल्हे के साथ खेल हो गया

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। क्योंकि, दूल्हे का साथ तो खेल हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'houseforsocial' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे के साथ तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि दोस्तों ने महफिल लूट ली। कईयों का कहना है कि ऐसा कौन करता है भाई?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article