Dulha Dulhan Kiss Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े ढेर सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इनमें से कुछ वीडियो इतने जबरदस्त होते हैं, जिन्हें देखकर मजा आ जाता है। वहीं कई वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़े होते हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा और पसंद किया जाता है। इन दिनों दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही रोमांटिक हो जाते हैं।
दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन और पंडितजी बैठे हुए हैं। इस दौरान शादी की रस्में चल रही हैं। पंडित जी दूल्हे से अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने को कहते हैं। इसके बाद दूल्हा बड़ी खूबसूरती से अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने लगता है। इस दौरान वह दुल्हन के बहुत नजदीक होता है। इससे दुल्हन रोमांटिक हो जाती है और सबके सामने अपना मुंह आगे करके दूल्हे को Kiss कर लेती है। दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हा भी कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसके बाद दूल्हा भी अपनी दुल्हन को Kiss कर बैठता है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन सबके सामने ही रोमांटिक होकर एक-दूसरे को Kiss करने लग जाते हैं। यह दृश्य देखने में बहुत ही रोमांटिक लगता है। इस नजारे को देखकर एक पल के लिए वहां मौजूद मेहमान और रिश्तेदार चौंक जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
