Dulha Dulhan Ka Stunt Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों के बीछ धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक दूल्हा दुल्हन को बाइक पर बिठाकर अनोखे अंदाज में स्टंट कर रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और उस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शादियों के भी काफी वीडियो (Stunt Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो काफी क्यूट होते हैं, जबकि कुछ वीडियो सीरियस भी होते हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का फोटोशूट हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन एक बाइक पर बैठे हैं। जबकि, उनके सामने एक चार पहिया गाड़ी खड़ी है। वहीं, बाइक को क्रेन से बांध दिया जाता है। इसेक बाद क्रेन बाइक को हवा में उठाता है और दूल्हा-दुल्हन बाइक से उछलते हुए कार से ऊपर से दूसरी तरह चले जाते हैं। नजारा देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का सीन चल रहा हो। देखें वीडियो...
दूल्हा-दुल्हन का धमाल
वीडियो देखकर यकीनन आपको भी झटका लगा होगा। सोच रहे हैं कि दूल्हा-दुल्हन का क्या स्वैग है? अब इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है और वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@bestofallll' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 21 सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं और मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आज कल नौटंकीबाजों की कमी नहीं है। एक ने मजे लेते हुए लिखा, 'भोजपुरी मूवी का सीन होगा'। एक ने लिखा, 'रिस्क है तो इश्क है' ।
