वायरल न्यूज़

Video: इस नजारे को देख आप भी कहेंगे.. क्या सांप बनेगा रे तू! नूडल्स की तरह बत्तख ने निगल लिया जिंदा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 19, 2022, 02:54 PM IST

Duck Swallow Snake Video: एक खतरनाक सांप को एक मामूली सा बत्तख नूडल्स की तरह जिंदा खा जाता है। वीडियो में दिख रहा दृश्य किसी को भी हिलाकर रख देगा। आप देख सकते हैं कि बत्तख सांप को चोंच में दबोचकर उसे पूंछ की तरफ से निगलता है। अंत में वह सांप का मुंह भी निगल जाता है।

Image

सांप का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • सांप को जिंदा निगल गया मामूली सा बत्तख

Duck Swallow Snake Video: सांप को देखकर अच्छे-अच्छे सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। इस धरती पर कुछ ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके एक बूंद जहर से सैकड़ों लोग एक साथ मौत की नींद सो सकते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आा है, जिसे देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक खतरनाक सांप को एक मामूली सा बत्तख नूडल्स की तरह जिंदा खा जाता है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सोच में पड़ जाते हैं।

सांप है या नूडल्स!

लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि खतरनाक सांप किसी मामूली जीव का शिकार कैसे बन सकता है। वीडियो इतना हैरान करने वाला है कि इसे लाखों बार देखा जा चुका है। आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बत्तख अपना पेट भरने के लिए नहर किनारे पहुंच गई है। वह नहर किनारे छोटे-छोटे कीड़ों को ढूंढ रही है। जिसे खाकर वह अपना पेट भर सके। इसी बीच उसके मुंह में खतरनाक सांप आ जाता है। जिसके बाद बत्तख अपनी चोंच में दबोच कर सांप को चबाने लगता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

आप देख सकते हैं कि वीडियो में दिख रहा दृश्य किसी को भी हिलाकर रख देगा। बत्तख सांप को चोंच में दबोचकर उसे पूंछ की तरफ से निगलने लगता है। इस दौरान खूंखार सांप अपने आप को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा होता है, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह खुद को बचा नहीं पाता है। दूसरी तरफ बत्तख धीरे-धीरे सांप को नूडल्स की तरह निगल जाता है। आप देख सकते हैं कि अंत में बत्तख सांप का मुंह भी निगल जाता है। वीडियो beautiful_new_pix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या सांप बनेगा रे तू।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article