वायरल न्यूज़

दुबई के इस वायरल वीडियो को देख कांप जाएगी रूह, एक मजदूर ने खोल दी असली सच्चाई, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर इस समय दुबई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दुबई को तो चकाचौंध से भरी हुई नगरी कहा जाता है। वहां की लग्जरी लाइफ हर कोई जीना चाहता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। सुबह अंधेरे में काम पर जाते सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

Image

दुबई की चकाचौंध वाली जिंदगी में एक मजदूर ने दिखाई असली सच्चाई (फोटो: X/pankaj__7755)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो हमें झकझोर कर रख देते हैं। इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को विदेश में नौकरी करने के सपनों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर रहा है। यह वीडियो दुबई में रहने वाले पंकज चौहान नाम के एक भारतीय नागरिक ने शेयर की है। वीडियो में सुबह का करीब 4:30 बजे का समय दिखाया गया है, जब चारों तरफ अंधेरा होता है।

चमकदार तस्वीर के पीछे छिपी दिखी असली सच्चाई

इस दौरान सैकड़ों प्रवासी मजदूर सुरक्षा हेलमेट पहने बसों में चढ़ते नजर आते हैं और अपने काम पर जाने की तैयारी करते दिखाई देते हैं। आमतौर पर दुबई का नाम आते ही लोगों के दिमाग में आलीशान जिंदगी, ऊंची-ऊंची इमारतें और महंगी कारों की तस्वीर उभरती है, लेकिन यह वीडियो उस चमकदार तस्वीर के पीछे छिपी सच्चाई दिखाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी लेबर कैंप या श्रमिक आवास क्षेत्र का है, जहां से हर दिन हजारों मजदूर कंस्ट्रक्शन साइट्स और दूसरे कठिन कामों के लिए निकलते हैं। ये मजदूर रोज सुबह बहुत जल्दी उठकर लंबा और थकाने वाला सफर तय करते हैं, ताकि वे अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बना सकें।

वीडियो का कैप्शन अपने आप में कर रहा बहुत कुछ बयां

वीडियो को पोस्ट करने के साथ एक छोटा सा कैप्शन 'दुबई का हाल यही है' लिखा गया। जो बहुत कुछ बयां कर देता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे इसलिए ज्यादा शेयर कर रहे हैं, क्योंकि इसमें दिखावा नहीं, बल्कि हकीकत नजर आती है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर pankaj__7755 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article