वायरल न्यूज़

"अमेरिका में ये नामुमकिन", Blinkit की फास्ट सर्विस पर फिदा हुआ विदेशी व्लॉगर, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात

दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक अमेरिकी व्लॉगर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने Blinkit App से ऑर्डर देकर उसकी स्पीड को रियल-टाइम में टेस्ट किया और अपने दोस्तों के साथ अपने अनुभव को शेयर किया। वीडियो में चार्ली ने ब्लिंकिट की तेज डिलीवरी और डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत की जमकर तारीफ की।

Image

Blinkit की फास्ट सर्विस पर फिदा हुआ विदेशी व्लॉगर (फोटो: Instagram/chaptercharlie)

दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक अमेरिकी शख्स ने भारत की क्विक कॉमर्स सर्विस को लेकर ऐसा वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस व्यक्ति का नाम चार्ली इवांस है, जिन्होंने ग्रॉसरी डिलीवरी App Blinkit की स्पीड देखकर हैरानी जताई और अपने अमेरिकी दोस्तों को यह दिखाने के लिए एक रियल-टाइम टेस्ट किया।

वीडियो की शुरुआत करते हुए अमेरिकी व्लॉगर इवांस कहते हैं कि उन्होंने अभी-अभी ब्लिंकिट से ऑर्डर किया है और देखना चाहते हैं कि सामान कितनी जल्दी पहुंचता है। उनका कहना था कि भारत में ऐसे ऐप्स हैं, जहां आखिरी समय में भी जरूरी चीजें कुछ ही मिनटों में मिल जाती हैं। उनके मुताबिक, इस ऐप से लगभग हर तरह की चीज मंगाई जा सकती है और डिलीवरी बेहद तेज होती है। यहां देखें वीडियो:

यूजर्स का पढ़ें कमेंट्स

वीडियो के दौरान चार्ली डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत का भी जिक्र करते हैं। वे कहते हैं कि दिल्ली की तंग गलियों और बड़े-बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में सही बिल्डिंग ढूंढना आसान नहीं होता। कई बार उन्हें डिलीवरी करने वालों पर तरस भी आता है, क्योंकि इतनी जल्दी सामान पहुंचाने के बावजूद उन्हें सही पते तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ ही देर बाद वीडियो में दिखता है कि डिलीवरी आ चुकी है। चार्ली समय देखकर और भी ज्यादा चौंक जाते हैं। वे बताते हैं कि जब उन्हें ऑर्डर मिला, तब घड़ी में 5 बजकर 49 मिनट हो रहे थे।

यानी सिर्फ 6 मिनट में पानी और स्क्रूड्राइवर जैसी चीजें उनके दरवाजे तक पहुंच गईं। जब उन्होंने सामान ऑर्डर किया था तो उस समय घड़ी में शाम के 5 बजकर 43 मिनट हो रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @chaptercharlie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "उन्हें यूपीआई भी दिखाओ, क्योंकि मुझे पता है कि वे अभी भी वेतन के रूप में चेक देते हैं।", दूसरे ने लिखा: "अर्बन कंपनी आपकी वाशिंग मशीन ठीक करने आ रही है, लेकिन वे सुबह आएंगे!", तीसरे ने लिखा: "क्या वे मेरी होने वाली पत्नी को मेरे पास लाएंगे?"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article