दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक दुबई के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो में दुबई में चोरी को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स दुबई में चोरी होती है या नहीं, यह जानने के लिए एक अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करता है। इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दुबई में एक घर के बाहर पार्सल पड़ा रहता है, जबकि उस घर का मालिक देश से बाहर था।
अमेजन से ऑर्डर किया पार्सल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर राशिद लुमुने @rashidlumunye नाम के यूजर ने शेयर किया है। जहां वीडियो में वह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि दुबई छोड़ने से पहले वे अमेजन से एक पार्सल ऑर्डर करके गए थे। ऐसे में वे यह देखना चाहते थे कि युगांडा से उनके वापस लौटने तक उनका पार्सल सुरक्षित रहता है या नहीं। दुबई छोड़ने के बाद अमेजन से उनका पार्सल डिलीवर हुआ।
1 हफ्ते बाद भी सुरक्षित मिला पार्सल
जब राशिद युगांडा से लौटते हैं तो अपने पूरे सफर का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राशिद Emirates की फ्लाइट लेते हैं और करीब 5 घंटे के सफर के बाद दुबई पहुंचते हैं। दुबई पहुंचने के बाद सीधे वे अपने घर पहुंचते हैं। वे वहां जाकर देखते हैं कि उनका पार्सल अभी भी उनके दरवाजे पर सुरक्षित पड़ा हुआ था। राशिद वीडियो में कहते हैं कि पूरा एक हफ्ता बीत गया लेकिन पार्सल को अभी तक कुछ नहीं हुआ। यहीं इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है। राशिद के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
