Food Delivery from Drone: सोशल मीडिया पर चीन से आए एक वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो चीन की महान दीवार से सामने आया है। जहां एक लड़की घूमने पहुंची थी। इस दौरान लड़की को भूख लग जाती है। इसके बाद लड़की ऑनलाइन फूड ऑर्डर करती है। यहां तो सबकुछ नॉर्मल था, क्योंकि आपने भी कई बार ऑनलाइन फूड डिलीवरी की होगी। इसके बाद डिलीवरी मैन आपके घर तक खाना पहुंचा गया होगा। हालांकि, इस वीडियो में आगे जो हुआ वह हैरान करने वाला था।
चीन में ड्रोन से हुई फूड डिलीवरी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑर्डर करने के बाद लड़की का खाना आसमान से आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हमने ये क्या बोल दिया। जी हां.. वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे कि चीन की महान दीवार पर यह फूड डिलीवरी ड्रोन के द्वारा होती है। लड़की ने जो खाना ऑनलाइन ऑर्डर किया था, उसे लेकर कोई डिलीवरी मैन नहीं आता है। बल्कि इस खाने को ड्रोन के द्वारा लड़की तक पहुंचाया जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की को ट्रेकिंग के दौरान भूख लगती है और वह कैमरे में देखकर बताती है कि उसने फूड ऑर्डर किया है। इसके कुछ देर बाद आसमान से ड्रोन उड़कर आता है। वह सीधे लड़की के पास लैंडिंग पैड पर खाना पहुंचा देता है। आप लड़की के हाथ में Subway का पैकेट देख सकते हैं। बता दें कि चीन की बड़ी फूड डिलीवरी कंपनी Meituan ने यह ड्रोन डिलीवरी सर्विस शुरू की है। यह कंपनी खासतौर पर ग्रेट वॉल के Badaling सेक्शन में फूड डिलीवरी करती है। यह बीजिंग के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पर्यटक इस कंपनी से सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि पानी के साथ इमरजेंसी सप्लाई भी मंगवा सकते हैं।
