वायरल न्यूज़

हॉलीवुड वाले भी फेल, अगर जानवरों को ऑस्कर मिलते, तो ये कुत्ता जीत जाता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस फनी वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो में एक शख्स की स्कूटी का पहिया गलती से कुत्ते के दाएं पैर पर चढ़ जाता है। इसके बाद कुत्ता क्या करता है आप खुद ही पढ़ और देख भी लीजिए।

Image

कुत्ते ने की कमाल की एक्टिंग, वीडियो वायरल (फोटो: X/@MemeDialogues)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन फनी वीडियो, देसी जुगाड़ और डांस वीडियो सैकड़ों की संख्या में मिल जाते हैं। इसके अलावा अब यहां पर जानवरों की भी तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जो इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। जानवरों के इन वीडियो को देखकर कई बार आप लोटपोट हो जाते होंगे। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा वह अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाया। इसमें एक कुत्ते को एक्टिंग करते हुए देखा जा सकता है। एक्टिंग इसलिए क्योंकि जो उसने किया वह किसी एक्टिंग से कम भी नहीं है।

इंटरनेट पर 1 मिनट 2 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स घर का मेन गेट खोलकर स्कूटी को अंदर पार्क करता है। जब वह ऐसा कर रहा होता है तो इस वीडियो में दिख रहे दो कुत्ते में से एक के पैर पर स्कूटी का अगला पहिया हल्का चढ़ जाता है। जिसके बाद यह शख्स स्कूटी को वहीं पर पार्क कर देता है। फिर वह गेट को बंद करने चला जाता है। इस बीच वीडियो में आप देखेंगे कि जिस कुत्ते के पैर पर स्कूटी हल्की चढ़ जाती है। वह लंगड़ा कर चलना शुरू कर देता है।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

बस यहीं पर यह एक एक्टर की तरह चोट लगने का एक्टिंग करता है, क्योंकि कुत्ते को दाएं पैर में हल्की सी ठोकर लगती है और वह बाएं पैर से लंगड़ा रहा होता है। अगर विश्वास ना हो तो आप इस वीडियो को एक बार फिर से और ध्यान से देखिए आपको समझ आ जाएगा कि यह कुत्ता कितना बड़ा एक्टर निकला। वीडियो में दिख रहा आदमी गेट बंद करने के बाद कुत्ते के पास आता है। जहां पर उसके चोट लगे हुए पैर को वह सहलाता है।

इस वीडियो को इंटरनेट पर @MemeDialogues नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि अगर जानवरों को ऑस्कर मिलते, तो ये कुत्ता फर्स्ट आता। दाएं पैर को लगी हल्की सी ठोकर, पर लंगड़ा रहा है बाएं पैर से। क्या परफॉर्मेंस दी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "जानवर बहुत ज्यादा नौटंकी करते हैं लाड़ प्यार लेने के लिए", दूसरे ने लिखा: "कमाल का परफॉर्मेंस", तीसरे ने लिखा: "बहुत ही अच्छी प्रस्तुति"। इस वीडियो को अब तक 81 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article