वायरल न्यूज़

Dog Fish Video: कभी देखी है कुत्ते और मछली की दोस्ती, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 5, 2022, 12:08 PM IST

Dog Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और मछली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की दोस्ती को देखकर आप दंग रह जाएंगे। इतना ही नहीं क्यूट वीडियो आपका दिल जीत लेगा।

Image

क्या याराना है..., (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और मछली के बीच दोस्ती
  • दोनों की दोस्ती देखकर दंग रह जाएंगे
  • लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

Dog Fish Friendship Video: इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ते और मछली के बीच जबरदस्त दोस्ती देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। नजारा देखकर हो सकता है आपको भी यकीन करना मुश्किल हो जाए, लेकिन दोनों का क्यूट अंदाज यकीनन आपका दिल जीत लेगा।

इंसान हो या फिर जानवर दोनों में आपको दोस्ती को लेकर एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ दोस्ती को देखकर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इस वायरल वीडियो में आपको बंदर और मछली के बीच ऐसी दोस्ती देखने को मिलेंगी, जिन्हें देखकर सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं पानी के अंदर मछली मजे से घूम रही है। तभी एक प्यारा पपी उसके ऊपर आकर बैठ जाता है। कभी पपी मछली को किस करता है, तो कभी मछली उसे चूमती है। दोनों मजे लेते हुए पानी के अंदर घूमते हैं। आलम ये है कि दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इस क्यूट वीडियो (Cute Video) को देख रहे हैं। देखें वीडियो...

दिन बना देगा वीडियो

क्यूट वीडियो देखकर आपका मन भी बाग-बाग हो गया होगा। सोच रहे होंगे दोनों के बीच क्या मजेदार याराना है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'the_beauty_of_nature_0001' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों जहां दोनों की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article